अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर में अथर्वशीर्ष पाठ का आयोजन

मुंबई। दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास की ओर से गणपति अथर्वशीर्ष पाठ का आयोजन किया गया है। इस बात की जानकारी विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने कहा कि उनका सभी नारी शक्तियों से विनम्र निवेदन है कि इस अवसर पर सभी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गणपति अथर्वशीर्ष पाठ करें, जिससे कि सभी का जीवन मंगलमय हो।