भाईंदर। औरंगजेब की महिमा मंडन करने वालों को देशद्रोही बताते हुए शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि एक क्रूर और निर्दयी की महिमा मंडन करने वालों का इस देश में कोई स्थान नहीं है। छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज ही हमारे आराध्य देव और हीरो हैं। उन्होंने कहा कि औरंगजेब की कब्र हमारी धरती पर बहुत बड़ा बोझ है, जिसे उखाड़ फेंकना चाहिए। विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि सनातन धर्म और हिंदू पर अत्याचार करने वालों को कभी माफ नहीं किया जा सकता। पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने आजादी के 75 वर्षों के बाद तक आजाद भारत में कलंक बने हुए औरंगाबाद का नाम महाराज संभाजी के नाम पर रखकर हिंदुत्व और सनातन के सम्मान की रक्षा की।
औरंगजेब की महिमा मंडन करने वालों पर बरसे विक्रम प्रताप सिंह
